Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
image
image

#डीआरएम_का_तकनीकी_निरीक्षण.. भरतपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल के डीआरएम अनिल कालरा ने मंगलवार को भारतीय अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) के निदेशक ट्रैक डिजाइन प्रदीप कुमार सिंह के साथ पींगोंरा यार्ड और बयाना रेलवे स्टेशन का गहन तकनीकी निरीक्षण किया। इस दौरान रेल संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण उपकरणों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण के तहत पींगोंरा यार्ड में प्वाइंट्स एवं क्रॉसिंग तथा बयाना स्टेशन यार्ड में स्थापित पॉइंट मशीनों की कार्यप्रणाली का परीक्षण कर उनके संचालन का व्यावहारिक प्रदर्शन देखा गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि इस दौरान ट्रैक और सिग्नलिंग सिस्टम की तकनीकी स्थिति, अनुरक्षण व्यवस्था तथा उपकरणों की गुणवत्ता की समीक्षा कर परिचालन को और सुरक्षित बनाने पर चर्चा हुई। डीआरएम अनिल कालरा ने रेल पथ और सिग्नलिंग प्रणाली को रेलवे सुरक्षा की रीढ़ बताते हुए अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने व सुधारात्मक कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक योगेश कुमार मित्तल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर महेंद्र सिंह, ऐश्वर्य आलोक और वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर राहुल जरेड़ा सहित कई अधिकारी व पर्यवेक्षक मौजूद रहे।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 23, 2026

MORE NEWS

#साहब_के_लिए_वीडियो_फर्जी..
भरतपुर। धौलपुर नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त गुमान सिंह सैनी का कथित रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। 40 हजार रुपए के कथित कमीशन को लेकर उठे सवालों के बीच आयुक्त ने खुद को निर्दोष बताते हुए वीडियो को फर्जी बता दिया है, जबकि मामले की जांच शुरू हो चुकी है।

#साहब_के_लिए_वीडियो_फर्जी.. भरतपुर। धौलपुर नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त गुमान सिंह सैनी का कथित रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। 40 हजार रुपए के कथित कमीशन को लेकर उठे सवालों के बीच आयुक्त ने खुद को निर्दोष बताते हुए वीडियो को फर्जी बता दिया है, जबकि मामले की जांच शुरू हो चुकी है।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 23, 2026

#पीड़ित_परिवार_का_विरोध_प्रदर्शन..
भरतपुर। भुसावर थाना क्षेत्र के सुहारी गांव में मंगलवार को एक खेत में नीम के पेड़ पर 22 वर्षीय युवक नरेश पुत्र बच्चू जाटव का श*व लटका हुआ मिला। इस घटना से गुस्साए परिजनों ने इसे ह*त्या का मामला बताते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव को घर ले जाने के बजाय सीधे भुसावर थाने के सामने रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों और परिजनों ने थाने के घेराव के साथ ही रास्ता जाम करने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस की तत्परता से वे सफल नहीं हो सके। मृतक की पत्नी ने पूर्व में गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ पीछा करने और परेशान करने का मामला दर्ज कराया था, जिसकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन अड़े रहे। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की ओर से पूर्व में परस्पर मामले दर्ज कराए गए थे, जिनकी जांच चल रही है। प्रदर्शन की सूचना पर सीओ नीरज भारद्वाज मौके पर पहुंचे और उन्होंने आक्रोशित परिजनों को काफी देर तक समझा-बुझाकर शांत किया। सीओ द्वारा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का ठोस आश्वासन दिए जाने के बाद ही परिजन शांत हुए और शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने घर ले गए।

#पीड़ित_परिवार_का_विरोध_प्रदर्शन.. भरतपुर। भुसावर थाना क्षेत्र के सुहारी गांव में मंगलवार को एक खेत में नीम के पेड़ पर 22 वर्षीय युवक नरेश पुत्र बच्चू जाटव का श*व लटका हुआ मिला। इस घटना से गुस्साए परिजनों ने इसे ह*त्या का मामला बताते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव को घर ले जाने के बजाय सीधे भुसावर थाने के सामने रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों और परिजनों ने थाने के घेराव के साथ ही रास्ता जाम करने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस की तत्परता से वे सफल नहीं हो सके। मृतक की पत्नी ने पूर्व में गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ पीछा करने और परेशान करने का मामला दर्ज कराया था, जिसकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन अड़े रहे। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की ओर से पूर्व में परस्पर मामले दर्ज कराए गए थे, जिनकी जांच चल रही है। प्रदर्शन की सूचना पर सीओ नीरज भारद्वाज मौके पर पहुंचे और उन्होंने आक्रोशित परिजनों को काफी देर तक समझा-बुझाकर शांत किया। सीओ द्वारा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का ठोस आश्वासन दिए जाने के बाद ही परिजन शांत हुए और शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने घर ले गए।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 23, 2026

#भरतपुर। नदबई क्षेत्र के गांव बरौलीछार में श्री बजरंग कीर्तन मंडल के तत्वावधान में आयोजित विशाल हरि कीर्तन दंगल में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। इस दंगल में विभिन्न क्षेत्रों से आई प्रसिद्ध कीर्तन पार्टियों ने अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों और भंजनों से समां बांध दिया, जिसे सुनने के लिए बरौलीछार सहित आसपास के अनेक गांवों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बुजुर्ग श्रद्धालु पहुंचे। कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण और हनुमानजी की महिमा का गुणगान करने पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे और पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। देर रात तक चले इस धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। आयोजकों के अनुसार, इस विशाल हरि कीर्तन दंगल का समापन कल बुधवार को होगा।

#भरतपुर। बयाना के समीपवर्ती सिकंदरा गांव स्थित अनंत श्री ताल वाले हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन मंगलवार को कथा श्रवण के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दोपहर को शुरू हुई कथा में वृंदावन के सुप्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य योगेंद्र कृष्ण शास्त्री ने विदुर-मैत्रेय संवाद, सृष्टि की उत्पत्ति सहित भक्त प्रह्लाद की प्रेरणादायी कथा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी मनुष्य को ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास बनाए रखना चाहिए। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की बेहद आकर्षक झांकी सजाई गई, जिससे पूरा पांडाल भक्तिमय हो गया और कृष्ण जन्म का प्रसंग आते ही महिला श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए बधाई गीत गाने लगीं। इससे पूर्व मुख्य यजमान विजय अग्रवाल व पवन कुमार ने व्यासपीठ की आरती उतारकर कथा का शुभारंभ किया। अंत में सामूहिक आरती कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई, जिसमें प्रवीण कुमार, कपिल अग्रवाल, सौरभ, सुमरन, सुक्का सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व श्रद्धालु मौजूद रहे।