गिरिडीह: ताराटांड़ के अलैयटांड़ नदी किनारे पलाश के पेड़ से एक महिला का शव मिला, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया
ताराटांड़ थाना क्षेत्र के अलैयटांड़ नदी किनारे पलाश के पेड़ से एक महिला का शव लटका हुआ पाया गया। शुक्रवार को 12 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों की देख रेख में शव का पोस्टमार्टम हुआ।मृतका की पहचान गांडेय थाना क्षेत्र के महजोरी गांव के टोला ढकवाडीह निवासी डिस्को मुर्मू की 38 वर्षीय पत्नी बुधनी टूड्डू के रूप में हुई है।