भादरा: साक्षरता पखवाड़े में आयोजित हुई मेहंदी और निबंध प्रतियोगिताएं
भादरा ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में ‘उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ के तहत मेहंदी व निबंध प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यार्थियों ने साक्षरता और डिजिटल शिक्षा का संदेश दिया। ब्लॉक साक्षरता समन्वयक नरेंद्र कस्वां ने नव-साक्षरों की आगामी मूल्यांकन परीक्षा में शत-प्रतिशत भागीदारी का आह्वान किया। विजेताओं को समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।