बांदा: कमिश्नर ऑफिस पहुंचकर ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ शिकायती पत्र दिया, भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया
Banda, Banda | Dec 22, 2025 बांदा के कमिश्नर ऑफिस में सोमवार को नरैनी क्षेत्र के पिपरा गांव के रहने वाले कुछ ग्रामीण पहुंचे। जहां पर इन्होंने अपने गांव के प्रधान पर विकास कार्यों में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया और कमिश्नर को शिकायती पत्र देते हुए विकास कार्यों की जांच कर कार्यवाही करने की मांग की। शिकायत लेकर पहुंचे लोगों ने बताया कि गांव के प्रधान दिनेश ने जमकर भ्रष्टाचार किया है।