कहरा: सदर थाना के बटराहा में रुपया लेनदेन को लेकर हुए विवाद में मारपीट, एक जख्मी, सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती।
Kahara, Saharsa | Apr 30, 2024 सदर थाना के बटराहा वार्ड 25 में रुपया लेनदेन को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। जिस मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम दीपक कुमार जो की सदर थाना क्षेत्र के बटराहा वार्ड 25 का रहने वाला बताया जा रहा है। जख्मी ने मोहम्मद जावेद पर 500 रुपया लेने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।