कहरा: बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रायपुरा चौक के समीप ई रिक्शा चालक ने बाइक चालक को मारी टक्कर, बाइक चालक हुआ जख्मी
Kahara, Saharsa | Apr 30, 2024 बख्तियारपुर थाना के रायपुरा चौक समीप तेज रफ्तार ई रिक्शा चालक ने एक बाइक चालक को ठोकर मारकर घटनास्थल से फरार हो गया। ई रिक्शा के ठोकर लगने से बाइक चालक नीचे जा गिरा और जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी बाइक चालक का नाम मोहम्मद जियाउल जो की बलवाहाट थाना के सीतानाबाद गांव वार्ड 3 का रहने वाला बताया जा रहा है।