प्रेमी की शादी रुकवाने वरमाला और ढोल लेकर पहुंची युवती, बोली- शादी नहीं हुई तो मर जाऊंगी!
शामली के कांधला थाना क्षेत्र के एलम कस्बे में प्रेम प्रसंग का मामला हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया। देहरादून से युवती सोनिया अपने परिजनों के साथ प्रेमी अंकुश के घर पहुंच गई।
युवती का दावा है कि अंकुश के साथ उसका 2016 से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि 2019 में शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में 2021 में देहरादून में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।
युवती का आरोप है कि बाद में शादी का आश्वासन देकर मुकदमे में समझौता करा लिया गया, लेकिन प्रेमी ने उससे बातचीत बंद कर दी।
अब उसे जानकारी मिली कि अंकुश दिल्ली के मेट्रो विहार में किसी दूसरी युवती से शादी कर रहा है। इसके बाद वह वरमाला, ढोल और बैनर लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई।
दूसरे दिन युवती कांधला थाने पहुंची और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने समझा-बुझाकर उसे वापस देहरादून भेज दिया। युवती ने य�
Baraut, Bagpat | Nov 21, 2026