पूर्णिया में 14 साल की किशोरी से गैंगरेप:शराब के नशे में तीन युवकों ने की दरिंदगी, एक गिरफ्तार; दादी के साथ खेत गई थी लड़की
पूर्णिया में 14 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप हुआ है। आरोप है कि शराब के नशे में धुत तीन बदमाशों ने नहर किनारे चारा लाने गई किशोरी को सुनसान जगह पर दबोच लिया और उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया।
वारदात के बाद तीनों आरोपी पीड़िता को गंभीर हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। आरोपियों की उम्र 20 से 30 साल के बीच है। पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है, जबकि 2 की तलाश जारी है। घटना के.नगर थाना क्षेत्र की है।
पीड़िता की दादी ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब एक बजे वो पोती के साथ पटवा खेत में घास काट रही थी। फिर मैंने लड़की को पास में ही घास के बोझ को लाने के लिए भेजा। इसी दौरान सहारा पंचायत वार्ड-10 के संथाली टोला निवासी गोपाल मुर्मू, रामकुमार मुर्मू और उनके एक नाबालिग साथी ने किशोरी को रोक लिया। तीनों शराब के नशे में थे और उसे सुनसान झाड़ियों में ले जाकर बारी बारी से रेप किया।
Bihar, India | Jul 6, 2026