बेनीपट्टी: व्यवहार न्यायालय परिसर बेनीपट्टी में राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर ACJM ने थानाध्यक्षों के साथ की बैठक
व्यवहार न्यायालय परिसर बेनीपट्टी में आगामी 9 मॉर्च 2024 को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर अनुमंडल विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष सह एसीजेएम मनीष कुमार की अध्यक्षता व विधिक सेवा समिति के सचिव सह एसडीजेएम रंजीत कुमार सोनू के संचालन में गुरुवार को बैठक का आयोजन किया गया।