बेनीपट्टी: मधुबनी SP सुशील कुमार ने की ढंगा गांव में पुलिस को बंधक बनाए जाने के मामले की जांच, दी कई अहम जानकारी
मधुबनी एसपी सुशील कुमार ने बेनीपट्टी प्रखंड के अरेर थाना के ढंगा गांव के पुरवारी टोल में मारपीट से रोकने गये अरेर थानाध्यक्ष व पुलिस कर्मियों को बंधक बनाने के मामले की गुरुवार को जांच की। इस दौरान उन्होंने ढंगा पुरवारी टोल पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और फिर अरेर थाना पहुंचकर गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर कई जानकारी भी हासिल किये।