शाहपुरा: बरगी बांध का जलस्तर नियंत्रित करने 4 और गेट खोले गए, 13 गेट से पानी की निकासी जारी
बरगी बांध का जलस्तर नियंत्रित करने के लिए गुरुवार दोपहर लगभग 12:00 बजे 4 गेट और खोले गए। पहले नौ गेट से पानी की निकासी की जा रही थी लेकिन कैचमेंट एरिया में हो रही लगातार बारिश के कारण बरगी बांध का जलस्तर लगातार बढ़ा रहा था इसी को नियंत्रित करने के लिए अब चार गेट और खोले गए हैं यदि बारिश की स्थिति यही रही तो हो सकता है आने वाले समय में और गेट खोले जाएं।