चौपारण के चक्रसार गांव में कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने विवादित जमीन पर कब्जा दिलाया। सीओ संजय यादव, कोर्ट नाजिर और पुलिस की मौजूदगी में मकान खाली कराया गया। मामला वर्ष 2008 के भूमि विवाद से जुड़ा है, जिसमें कोर्ट ने वादी पक्ष के पक्ष में फैसला दिया था।