बसंतपुर: वीरपुर पुरानी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर की प्रतिमाओं का विसर्जन, लगे माता के जयकारे
पिछले 10 दिनों से चले दशहरा का समापन बुधवार की देर रात को हो गया जब विभिन्न पूजा पंडालों में बनाए गए माता दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया. इसी क्रम में वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 06 के पुरानी बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में स्थापित प्रतिमा का विसर्जन बुधवार की देर रात किया गया. इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते र