मौजमाबाद: भैराणा धाम में रीको हटाने की मांग को लेकर साधु संतों ने जयपुर की ओर किया कुच, जिला कलेक्टर और IG के साथ बनी सहमति
जयपुर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भैराणा धाम में रीको हटाने की मांग को लेकर पिछले 42 दिनों से आंदोलन कर रहे साधु संतों के समर्थन में बुधवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व मे महापंचायत आयोजित की गई इस महापंचायत में हजारों की तादाद मे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता और प्रदेशभर के साधु संत शामिल हुए।