दिल्ली कैंटोनमेंट: इंटर स्टेट किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट चला रहे किंगपिन सहित 15 आरोपी दिल्ली से हुए गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल की टीम ने इंटरस्टेट किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 15 आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 34 फेक स्टांप, 17 मोबाइल, 2 लैपटॉप, 9 सिम, 1 लग्जरी गाड़ी सहित अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में किंगपिन सहित अस्पताल के कोऑर्डिनेटर, पेशेंट और डोनर भी शामिल है।