दिल्ली कैंटोनमेंट: दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने धौला कुआँ से यात्री का मोबाइल चुराने वाले चोर को किया गिरफ्तार ,चोरी का मोबाइल बरामद
दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने यात्री का मोबाइल चुराने वाले एक चोर को धौला कुआँ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए चोर का नाम ओमबीर है जो गुरुग्राम के पटौदी का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से यात्री का चुराया हुआ मोबाइल बरामद किया है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने चोरी के एक मामले को सुलझाने का दावा किया है।