डौण्डीलोहारा: डायल 112 पुलिस वाहन की मदद से एक भटकती हुई 12 साल की बच्ची को उसके परिजनों से मिलाया गया
112 में पदस्थ आरक्षक कुलदीप खुंटे तत्काल रवाना होकर बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर थाना लाया। जो बच्ची से पूछने पर बतायी कि ग्राम बड़गांव से खेलती-भटकती ग्राम संबलपुर तक आ गई थी जिसके परिजनों से संपर्क कर थाना बुलाकर बच्ची को उसके माता पिता को सुपर्द किया गया।