कैरो: कैरो-भंडरा मुख्य सड़क पर पेड़ गिरने से बाधित हुआ आवागमन, बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान
कैरो-भंडरा मुख्य सड़क पर मंगलवार अपराह्न करीब 3:00 बजे अचानक तेज बारिश और आंधी-तूफान के दौरान एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों के सहयोग से यातायात बहाल करने की कोशिश जारी रही।