अतर्रा: तेंदुरा गांव में खपरैल घर के अंदर 45 वर्षीय महिला ने साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या की
Atarra, Banda | May 17, 2026 बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव में खपरैल घर के अंदर एक 45 वर्षीय महिला ने साड़ी के फंदे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, तेंदुरा गांव निवासी रामादेवी पत्नी रामगोपाल का घर में अनाज ले जाने को लेकर रिंकी और मैनू से विवाद हो गया था।