राजपुर: राजपुर में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, प्रपत्र-एक जारी, आरक्षण सूची का है इंतजार
Rajpur, Buxar | May 5, 2026 आगामी पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बीडीओ सिद्धार्थ कुमार ने प्रखंड की सभी 19 पंचायतों के लिए प्रपत्र-एक का प्रकाशन कर दिया है। प्रशासन मंगलवार को 2:00 बजे अपराह्न में किया गया। इसके साथ ही प्रशासनिक तैयारियां धरातल पर दिखने लगी हैं। प्रकाशन के बाद संभावित प्रत्याशियों और मौजूदा प्रतिनिधियों में हलचल तेज हो गई है।