मानिकपुर: चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र में 3 वर्षीय बालिका के साथ युवक ने किया अभद्रता का प्रयास, पुलिस ने की कार्रवाई
चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय बच्ची से अभद्रता के प्रयास का आरोप राजेश उर्फ पन्नू तिवारी पर लगा है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रविवार शाम 5 आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की। विरोध करने पर आरोपी द्वारा गाली-गलौज करने का भी आरोप है।