पंचकूला: ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन: 4 दिन में 28 आरोपी गिरफ्तार, हथियार, चोर, जुआरी, शराब तस्कर शामिल
हरियाणा प्रदेश ने हाल ही में शुरू किए गए ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पंचकूला पुलिस ने बीते चार दिनों में जिले के 101 चिन्हित हॉटस्पॉट्स में कोबिंग की। इस दौरान क्राइम ब्रांच, सभी थाना व चौकी स्तर की टीमें एकजुट होकर मैदान में उतरीं और जिले के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के इरादे से कार्रवाई की।