चरखारी: चरखारी के MLA ने सरकारी चने के बीज की कालाबाजारी पकड़ी, गोदाम प्रभारी को जड़े थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल
चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण ने राजकीय कृषि बीज भंडार में सरकारी चने के बीज की कालाबाजारी पकड़ ली। आरोप है कि गोदाम प्रभारी किसानों के लिए आए करीब 100 बोरी चने के बीज पिकअप में लादकर कालाबाजारी के लिए ले जा रहा था। शिकायत पर विधायक समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और प्रभारी को रंगे हाथों पकड़ लिया। विधायक ने उसे थप्पड़ जड़ दिया जिसका वीडियो भी वायरल है।