इटावा: सुल्तानपुर कला गांव में महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का किया प्रयास, डॉक्टर ने पुलिस को दी सूचना
Etawah, Etawah | Mar 20, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर कला निवासी, 25 वर्षीय रूबी पत्नी बॉबी सिंह ने मंगलवार शाम अज्ञात कारणों के चलते,, विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर पति ने उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने भर्ती कर नजदीकी थाना सिविल लाइन को मामले की जानकारी दी।