भभुआ: अंबेडकर चौक के समीप मध्य निषेध पुलिस ने दो लग्जरी कार से 400 लीटर से अधिक शराब किया बरामद
Bhabua, Kaimur | Apr 14, 2026 मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ अंबेडकर चौक के समीप से भभुआ मध्य निषेध की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लग्जरी कर से 400 लीटर से अधिक शराब बीते सोमवार की रात्रि बरामद किया है। जबकि एक आरोपी को उक्त मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अश्वनी कुमार झा पूर्णिया के रूप में की गई है।