हरदोई: डीएम एमपी सिंह ने बताया, पीसीएस प्री परीक्षा की प्रथम पाली में 3421 और द्वितीय पाली में 3442 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
Hardoi, Hardoi | Dec 22, 2024 डीएम एमपी सिंह ने बताया कि पीसीएस प्री परीक्षा की प्रथम पाली में 3421 व द्वितीय पाली में 3442 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है।डीएम ने बताया कि हरदोई के 13 केंद्रों पर पीसीएस प्री परीक्षा 2024 कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 5664 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें से प्रथम पाली में कुल 2243 व दूसरी पाली में 2222 परिक्षार्थी रहे।