हरदोई: सुरसा थाना क्षेत्र के मलिहामऊ गांव में घर के बाहर खड़े दो चचेरे भाइयों को कार ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल
Hardoi, Hardoi | Dec 22, 2024 सुरसा थाना क्षेत्र के मलिहामऊ निवासी रावेंद्र खेती किसानी का काम करता है।शनिवार को देर रात 9 बजे उनका 11 वर्षीय पुत्र बासू अपने चचेरे भाई नीशु के साथ घर के बाहर खड़ा था। इसी बीच गांव निवासी हिमांशु वहां से काफी तेज कार लेकर निकला और घर के बाहर खड़े दोनों बालकों को कार ने रोंदते हुए आगे जाकर पुलिया से टकरा गई। इससे दोनों बालक घायल हो गए।