हरदोई: 24 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी निकालेगी बाबा साहब अंबेडकर सम्मान मार्च, जिलाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Dec 22, 2024 कांग्रेस कार्यालय पर रविवार दोपहर 1 बजे निवर्तमान जिलाध्यक्ष आशीष सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि गृहमंत्री अमित शाह द्वारा जो सदन के अंदर बाबा साहब का अपमान किया गया और उनको लेकर अमर्यादित टिप्पणी की गई है।उसके विरोध में उनके खिलाफ इस्तीफे और माफी मांगने की मांग हमारी है।कहा कि 24 तारीख को बाबा साहब अंबेडकर सम्मान मार्च निकाला जायेगा।