हरदोई: सुरसा पुलिस ने ग्राम ओदरा नेवलिया के तीन अभियुक्तों मनीराम, छविनाथ और कमलेश को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Dec 22, 2024 सुरसा पुलिस ने ग्राम ओदरा नेवलिया निवासी तीन अभियुक्तों मनीराम,छविनाथ और कमलेश को गिरफ्तार किया।19 दिसंबर को वादी सर्वेश पुत्र सालिकराम राठौर निवासी ग्राम ओदरा नेवलिया द्वारा थाना सुरसा पर तहरीर दी गई कि ग्राम ओदरा नेवलिया निवासी मनीराम ,छविनाथ और कमलेश द्वारा वादी के घर पर मुण्डन के कार्यक्रम के दौरान वीडियों बनाने की बात को लेकर वादी के साथ मारपीट की गई।