हरदोई: अम्बारी गांव में तेंदुए के मिले पद चिन्ह, वन विभाग व पुलिस की टीम ने किया निरीक्षण
Hardoi, Hardoi | Dec 22, 2024 पिहानी कोतवाली क्षेत्र के जहानी खेड़ा चौकी क्षेत्र के अंबारी गांव में रविवार सुबह 10 तेंदुए के पद चिन्ह मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों ने पद चिन्ह होने की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी इसके बाद वन विभाग व पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर पद चिन्ह का निरीक्षण किया है।