खंडवा नगर: खंडवा में त्योहारों पर प्रशासन अलर्ट! सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट डालने पर होगी सख्त कार्रवाई
खंडवा में आगामी त्योहारों को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में कलेक्टर ऋषव गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने साफ शब्दों में कहा कि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाएं और किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।