एकमा: एकमा में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले का निरीक्षण करने पहुंचे सारण के डीआईजी निलेश कुमार
Ekma, Saran | May 11, 2026 एकमा में सामूहिक दुष्कर्म कांड का घटनास्थल पर पहुंच कर डीआईजी निलेश कुमार ने बारीकी से निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिया। घटना के बाद सोमवार को करीब 5:00 बजे पहुंचे डीआईजी निलेश कुमार ने कहा कि कांड की बारीकी से जांच चल रहा है । एस आई टी का गठन किया गया है। एसडीपीओ सदर 2 के नेतृत्व में एक-एक बिंदु पर जांच चल रहा है। इस कांड को स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा।