जमालपुर: रेलवे की जमीन से हटा अतिक्रमण, स्टेशन चौक से साईं धाम तक चला बुलडोजर
रेलवे की जमीन पर दुकान, ठेला और अवैध निर्माण कर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ रेल प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। स्टेशन चौक से छह नंबर कारखाना गेट होते हुए साईं धाम मुख्य सड़क तक रेलवे की टीम ने बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया। लंबे समय से सड़क किनारे दुकान, ठेला, रिक्शा और अस्थायी निर्माण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था और जाम की