सरदारशहर: दीपावली पर रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरदारशहरवासियों को बांटे 17 हजार निःशुल्क दीपक
सरदारशहर। दीपावली के पावन पर्व पर रोटरी क्लब सरदारशहर की ओर से गांधी चौक स्थित नगर परिषद के सामने निःशुल्क दीपक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत शहरवासियों को करीब 17 हजार मिट्टी के दीपक वितरित किए गए। आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं दीपावली पर मिट्टी के दीपक जलाने की परंपरा को बढ़ावा देना रहा।