हर परिवार में एक रोजगार का वादा, पहले हिमाचल का हिसाब दे कांग्रेस
उत्तराखंड में कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल जी हर परिवार को एक रोजगार देने की बात कर रहे हैं। लेकिन इस वादे के साथ एक बड़ा सवाल भी खड़ा होता है—कांग्रेस के पुराने रोजगार वादों का ट्रैक रिकॉर्ड क्या रहा है?
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 5 लाख रोजगार देने का वादा किया था, जिसमें 1 लाख सरकारी नौकरियां शामिल थीं। अब सरकार के तीन साल से अधिक समय पूरा होने के बाद सवाल उठना स्वाभाविक है कि घोषित लक्ष्य के मुकाबले जमीन पर कितने रोजगार उपलब्ध कराए गए?
हिमाचल सरकार की ओर से 12,500 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती किए जाने का दावा किया गया है। ऐसे में विपक्ष यह सवाल उठा रहा है कि चुनावी वादे और वास्तविक डिलीवरी के बीच इतना बड़ा अंतर क्यों है।
मामला सिर्फ रोजगार तक सीमित नहीं है। महिलाओं को ₹1,500 की मासिक सहायता, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, स्टार्टअप फंड और किसानों से दूध खरीद जैसे कई बड़े च�