मिर्ज़ापुर: भैरव प्रसाद जायसवाल नेत्र अस्पताल में अब बहरेपन का भी इलाज संभव, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने किया उद्घाटन
सिविल लाइन चौराहा स्थित भैरव प्रसाद जायसवाल नेत्र अस्पताल में सोमवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर संजीव कुमार सिंह ने बेरा मशीन का उद्घाटन किया। अब अस्पताल में बहरेपन का भी इलाज किया जा सकेगा। जिससे सैकड़ो हजारों लोगों को इसका फायदा मिलेगा।