मिर्ज़ापुर: मल्लेपुर गांव निवासी पीड़ित ने एसपी को पत्रक सौंपकर विपक्षियों पर मुकदमा वापस न लेने पर धमकी देने का आरोप लगाया
चील्ह थाना क्षेत्र के मल्लेपुर गांव निवासी पीड़ित मुन्नीलाल ने चार लोगों पर धमकी देने का आरोप लगाया है। बताया कि पूर्व में हुई मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे को वापस लेने का विपक्षी दबाव बना रहे हैं। नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसपी को पत्र सौंप कर विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग किया है।