मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गांव के सामने ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, शव चीरघर पहुंचा
बताते चले कि धौरहरा गांव निवासी 20 वर्षी रितेश शुक्ला उर्फ आयुष पुत्र धनंजय कुमार शुक्ला रविवार की रात 10:30 गएपुरा से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान जिगना की ओर से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरोइ भर्ती कराया जहां से मंडली अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई।