मिर्ज़ापुर: पत्थर से कार का शीशा तोड़ने और आंख फोड़ने वालों पर मुकदमा दर्ज, लालगंज पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर रही, मिल रही धमकी
लालगंज थाना क्षेत्र के बोकरिया गांव निवासी पीड़ित किशोरी लाल ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग की। बताया कि 1 फरवरी रात 7:00 बजे कार का शीशा तोड़ और पत्थर से मारकर आंख फोड़ने वालों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। लेकिन अब तक पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। वह लगातार धमकी दे रहे हैं। पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाया।