मिर्ज़ापुर: रामगया घाट पर शव जलाने के नाम पर ₹5000 की वसूली, वाद विवाद का वीडियो हुआ वायरल
विंध्याचल थाना क्षेत्र के राम गया घाट पर शव जलाने के नाम पर ₹5000 वसूली किया जा रहा है। जिसको लेकर राम गया घाट पर शव जलाने पहुंचे लोगों से वाद विवाद हो गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हो गया। वायरल वीडियो में मनमानी रुपए लिए जाने के को लेकर विवाद हो रहा है।