बंजरिया: सहयोग शिविर में आवेदन देने के 60 दिन बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका
सहयोग शिविर में आवेदन देने के 60 दिन बाद भी समस्या का समाधान नही हो सका। उक्त आरोप अजगरी पंचायत के मुखियापति सह बीजेपी नेता दीपक सिंह ने लगाया। बताया कि अजगरी में जर्जर तार व पोल बदलने के लिए 2 जून को आवेदन किया गया था। 16 जून को प्रखंड कार्यालय के शिविर में आवेदन दिया गया था। लेकिन आम लोगो की समस्या जस की तस बनी हुई है,समाधान के लिए कोई प्रयास नही हुआ।