बीकानेर: बीकानेर में सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा- रिफाइनरी से युवाओं को मिलेगा रोजगार
बीकानेर दौरे पर पहुंचे राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया ने रिफाइनरी परियोजना को लेकर कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। मीडिया से बातचीत में उन्होंने गहलोत के हालिया ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए राजस्थानी मुहावरा “फली फोड़े नहीं, हुक्म तोड़े नहीं” कहा और आरोप लगाया कि कांग्रेस की भूमिका केवल बयानबाजी तक सीमित रही है। पूनिया ने कहा कि यदि