राघोपुर: वैशाली पुलिस का बड़ा एक्शन: 20 हज़ार लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट, 7 भट्ठियां ध्वस्त
वैशाली जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को रूस्तमपुर थाना क्षेत्र के सुकुमारपुर दियारा इलाके में बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान करीब 20,000 लीटर अर्धनिर्मित जावा महुआ देशी शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया।इसके साथ ही अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल की जा रही 7 भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया ।