Rewa: सीएसपी रितु उपाध्याय ऐसे कर रहीं बाढ़ बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में राहत बचाव,,
रीवा शहर के करहिया मोहल्ला के समीप स्थित एक कॉलोनी में मूसलाधार बारिश के कारण अचानक जलभराव होने से बाढ़ जैसी विकट स्थिति निर्मित हो गई। चारों तरफ जलभराव होने की वजह से कई परिवारों का जीवन संकट में पड़ गया और लोग अपने घरों में फंस गए। जलभराव और आपात स्थिति की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक रितु उपाध्याय बिना किसी देरी के तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं।
घटनास्थल पर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए खुद राहत बचाव कार्य की कमान संभाली। उन्होंने वर्दी का फर्ज और मानवता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए जलभराव के बीच जलमग्न घर में फंसी एक बीमार बुजुर्ग महिला को परिजनों के सहयोग से स्ट्रेचर पर बैठाया और स्वयं सहारा देकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। आपदा के इस कठिन समय में पुलिस अधिकारी की इस संवेदनशीलता मुस्तैदी और कर्तव्यनिष्ठा की स्थानीय नागरिकों एवं परिजनों ने भूरी भूरी प्रशंसा की है।पुलिस प्रशासन द्वारा कॉलोनी में फंसे अन्य लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है।