कांके: रांची: जेएसएससी सचिव ने प्रेस वार्ता में कहा, सीजीएल परीक्षा में कोई गड़बड़ी नहीं हुई
Kanke, Ranchi | Dec 14, 2024 रांची स्थित जेएसएससी कार्यालय में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे प्रेस वार्ता कर जेएसएससी सचिव सुधीर कुमार गुप्ता ने कहा सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी नहीं हुई है। जेएसएससी सचिव सुधीर कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रदर्शन करने वालों ने जो सीडी उपलब्ध करायी थी वह ब्लैंक पाया गया। इन्होंने यह भी कहा कि हाल में जेएसएससी के पदाधिकारियों को जान से मारने की धमकी भी दी गई है।