नवाबगंज: नहामऊ गांव में सड़क हादसे में रिक्शा चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र के नहामऊ गांव में एक सड़क हादसे में रिक्शा चालक गुड्डू की मौत हो गई। गुड्डू चार भाइयों में सबसे बड़े थे और रिक्शा चलाकर पूरे परिवार का पालन करते थे। उनकी पत्नी हूमेरा बानो और चार छोटे-छोटे बच्चे बेसहारा हो गए हैं। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया।