नवाबगंज: गोपालपुर में खेलते समय छत से गिरा बालक, सिर में लगे टांके
बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ। छत पर खेलते समय 12 वर्षीय अनुराग का पैर फिसल गया। अनुराग रामसिंह का पुत्र है और गोपालपुर का निवासी है।छत से गिरने के कारण बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई। परिजन तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा मंगलवार करीब 11 बजे ले गए।जहां पर डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया।