नवाबगंज: याकूतगंज गांव के निकट स्थित प्रतापगढ़ रजबहा के काटने से दर्जनों किसानों के खेतों में हुआ भारी जल भराव #jansamasya
जैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत याकूतगंज गांव के निकट स्थित प्रतापगढ़ रजबहा के कटने से दर्जनों किसानों के खेतों में भारी जल भराव देखा गया। स्थानीय किसानों के मुताबिक सोमवार व मंगलवार की रात्रि करीब 1:00 बजे रजबहा के काटने से क्षेत्र खेतों में भारी जल भराव हो गया। जिससे फसल के नुकसान होने की संभावना बनी है। मंगलवार करीब 11:30 बजे तक जलभराव से घरों में पानी घुसा।