अटरू: अटरू की कालबेलिया बस्ती में जल भराव से लोग परेशान, सड़क और नाली निर्माण की मांग
Atru, Baran | Jun 18, 2026 वार्ड नंबर 9 की कालबेलिया बस्ती में जलभराव से लोग परेशान, सड़क और नाली निर्माण की मांग अटरू। नगर पालिका क्षेत्र की जेल कॉलोनी स्थित वार्ड नंबर 9 की कालबेलिया बस्ती में सड़क और नाली नहीं होने से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में हुई बारिश के बाद रास्तों में पानी भर गया, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।