जहानाबाद: चूहरमल चौक के पास ऑटो-कार की टक्कर में दो युवकों की मौत, परिवार में कोहराम
जहानाबाद के हुलासगंज बाजार स्थित चूहरमल चौक के पास तेज रफ्तार कार और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान धारौत निवासी नीरू कुमार और उसके दोस्त अमरजीत के रूप में हुई है। दोनों ऑटो से गंगापुर जा रहे थे। नीरू अपनी बहन को लाने निकला था, घर में शादी थी। हादसे में नीरू की मौके पर ही मौत हो गई।